परिषदीय विद्यालयों में आज रही स्पेल बी प्रतियोगिता की धूम, बच्चों ने भारी संख्या में किया प्रतिभाग, कल ब्लॉक स्तर पर चमक बिखेरेंगे न्याय पंचायत स्तर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चे।
न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता में आज प्रत्येक न्याय पंचायत से बच्चों को कल होने वाली प्रतियोगिता हेतु चयनित कर लिया गया है बता दें कि ब्लॉक स्तर के बाद जनपद स्तर की प्रतियोगिता भी होनी है। हर्रैया सतघरवा जनपद बलरामपुर में आज सभी चौदह न्याय पंचायतों में स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री सत्य प्रकाश पाठक ARP, श्री विवेकानंद अवस्थी जी ने इस हेतु सभी का मार्गदर्शन किया, आशा है कल भी इसी तरह से प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा।