कम्प्यूटर एवं नेटवर्किंग
कक्षा – 8 (विज्ञान भारती III)
संक्षिप्त विवरण (Short Notes)
- फ्लोचार्ट (Flowchart): एल्गोरिथ्म को चित्रों द्वारा समझाने का तरीका। इसमें Start/Stop के लिए ओवल और Processing के लिए आयत (Rectangle) का प्रयोग होता है।
- नेटवर्किंग (Networking): कंप्यूटरों का जाल जहाँ डेटा और संसाधनों की साझेदारी होती है। इसके मुख्य प्रकार हैं: LAN (स्थानीय) और WAN (विस्तृत)।
- इंटरनेट (Internet): राउटर और सर्वर के माध्यम से जुड़ा विश्वव्यापी नेटवर्क।
- ई-मेल (E-mail): इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पत्र भेजने का तरीका।
अभ्यास प्रश्न और उत्तर
प्रश्न: वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) क्या होता है?
उत्तर: यह दो कंप्यूटरों को जोड़ने का ऐसा नेटवर्क है जिसकी दूरी किसी शहर, राज्य या देश की दूरी हो सकती है। इसे सैटेलाइट के माध्यम से जोड़ा जाता है।
प्रश्न: ई-मेल भेजने की विधि लिखिए।
उत्तर: सबसे पहले ई-मेल वेबसाइट खोलें, ‘कंपोज’ (Compose) पर क्लिक करें, ‘To’ में प्राप्तकर्ता का पता लिखें, संदेश टाइप करें और ‘सेंड’ (Send) बटन दबाएं।
प्रश्न: ई-मेल अकाउंट क्या होता है?
उत्तर: ई-मेल अकाउंट व्यक्ति की वह पहचान (User ID) है जिसके द्वारा वह संदेश भेज या प्राप्त कर सकता है। इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होती है।
रिक्त स्थान की पूर्ति:
- (क) एड्रेस बार पर वेबसाइट का नाम लिखते हैं।
- (ख) नेटस्केप नेविगेटर ब्राउजर होता है।
- (ग) ई-मेल देखने के लिए इन बॉक्स पर क्लिक करते हैं।
- (घ) इंटरनेट से जुड़ने के लिए डायल अप नेटवर्क खोलते हैं।