परीक्षा में चर्चा- कार्यक्रम के अंतर्गत 12 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 के मध्य आयोजित होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में|


समग्र शिक्षा माध्यमिक
राज्य परियोजना कार्यालय, उत्तर प्रदेश
18 पार्क रोड, लखनऊ – 226001 | दिनांक: 08/01/2026
विषय: “परीक्षा पे चर्चा-2026” कार्यक्रम के अंतर्गत 12 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 के मध्य आयोजित होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में।
मुख्य उद्देश्य
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और परीक्षा को एक ‘उत्सव’ के रूप में मनाने के लिए, 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस) से 23 जनवरी (पराक्रम दिवस) के मध्य इसे एक जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा।
गतिविधि समय-सारणी (Schedule)
| क्र.सं. | प्रतियोगिता / गतिविधि | दिनांक | Hashtag |
|---|---|---|---|
| 1 | स्वदेशी संकल्प दौड़ और शपथ | 12 जनवरी, 2026 | #SwadeshiPPC |
| 2 | वंदे मातरम् – स्वतंत्रता का मंत्र | 13 जनवरी, 2026 | #VandeMataramPPC |
| 3 | स्वदेशी खेल सत्र | 15 जनवरी, 2026 | #BharatiyaGamesPPC |
| 4 | विद्यार्थियों द्वारा मीम (Meme) बनाना | 16 जनवरी, 2026 | #StudentVoicesPPC |
| 5 | नुक्कड़ नाटक (परीक्षा एवं जीवन कौशल) | 17 जनवरी, 2026 | #ExamWarriorPPC |
| 6 | छोटे वीडियो एवं टेस्टिमोनियल बनाना | 19 जनवरी, 2026 | #LetsTalkPPC |
| 7 | स्टूडेंट एंकर – अतिथि संवाद सत्र | 20 जनवरी, 2026 | #StudentDialoguePPC |
| 8 | योग-सह-ध्यान सत्र एवं काव्य/गीत | 21 जनवरी, 2026 | #YogaForPPC |
| 9 | पोस्टर बनाना | 22 जनवरी, 2026 | #MyPPC |
| 10 | क्विज प्रतियोगिता (ऑपरेशन सिंदूर पर) | 23 जनवरी, 2026 | #OpSindoor |