Spread the love

मकर संक्रांति के अवकाश में हुआ बदलाव

उत्तर प्रदेश शासन – अवकाश विज्ञप्ति

उत्तर प्रदेश शासन

सामान्य प्रशासन अनुभाग

संख्या- 46 /तीन-2026

लखनऊ: दिनांक: 12 जनवरी, 2026

विज्ञप्ति

सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति दिनांक 17 नवम्बर, 2025 द्वारा वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में मकर संक्रांति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को पूर्व में प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया गया था।

शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत अब मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेंट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

एस०वी०एस० रंगा राव
प्रमुख सचिव।

संख्या एवं दिनांक तदैव।

प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित:-

  1. समस्त अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव उ०प्र० शासन।
  2. प्रमुख सचिव श्री राज्यपाल, उ०प्र० शासन।
  3. महानिबंधक, मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद।
  4. क्षेत्रीय निदेशक, उ०प्र० एवं उत्तराखण्ड, भारतीय रिजर्व बैंक, कानपुर।
  5. समस्त विभागाध्यक्ष/मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

व्हाट्सएप चैनल फॉलो करें