विषयः निपुण भारत के अन्तर्गत ‘चैम्पियन पुरस्कारों की घोषणा के सम्बन्ध में।
महोदय/महोदया,
आप अवगत हैं कि “निपुण भारत मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शासनादेश संख्या-1664/ 68-5-2021-182/2021, दिनांक 23 दिसम्बर, 2021 एवं शासनादेश संख्या-1358/68-5-2022-182/2021, दिनांक 27 जून, 2022 निर्गत किये गये हैं, जिसके अंतर्गत जनपदों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बालवाटिका से कक्षा-2 हेतु निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने के लिए एक अभियान के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है, जिसमें शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका है। राज्य, जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर सतत् रूप से प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्रदान करने से प्रधानाध्यापकों के प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार परिलक्षित होगा। अतः निपुण लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त किये जाने के उद्देश्य से निपुण भारत चैम्पियन पुरस्कार योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। उक्त योजना के अन्तर्गत नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों के प्रदर्शन का वार्षिक मूल्यांकन कराया जायेगा तथा उत्कृष्ट प्रयासों को सम्मानित किया जाएगा।