Spread the love
भोजन के घटक – विस्तृत जानकारी

भोजन के घटक (Components of Food)

1. कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates)

यह हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं। जब हमें तुरंत शक्ति की जरूरत होती है, तो कार्बोहाइड्रेट काम आते हैं।

उदाहरण: चावल, गेहूँ, मक्का, आलू, और चीनी।

2. प्रोटीन (Proteins)

इन्हें शरीर वर्धक भोजन कहा जाता है। ये शरीर की वृद्धि और टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत के लिए जरूरी हैं।

उदाहरण: दालें, दूध, पनीर, अंडा और सोयाबीन।

3. वसा (Fats)

वसा से हमें कार्बोहाइड्रेट की तुलना में बहुत अधिक ऊर्जा मिलती है। यह शरीर में ऊर्जा संचित रखते हैं।

उदाहरण: तेल, घी, मक्खन और सूखे मेवे।

4. विटामिन और खनिज (Vitamins & Minerals)

ये हमारे शरीर को रोगों से बचाते हैं और स्वस्थ रखते हैं।

  • आयरन: खून बढ़ाने के लिए।
  • कैल्शियम: हड्डियों के लिए।
  • विटामिन A: आँखों के लिए।

5. आहारी रेशे और जल (Roughage & Water)

रेशे बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में मदद करते हैं, और जल पोषक तत्वों को सोखने में सहायक है।

भोजन के घटक – मोबाइल क्विज़
प्रश्न 1/10
प्रश्न लोड हो रहा है…

प्रगति रिपोर्ट

0%

Leave a Reply

व्हाट्सएप चैनल फॉलो करें