Spread the love

समस्त BSA , BEO एवं DCT कृपया ध्यान दें-

आप अवगत हैं कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ टैबलेट की आपूर्ति , वितरण एवं कक्षा शिक्षण आदि के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश प्रेषित किए गए हैं ।
तत्क्रम में निम्नवत निर्देशित किया जाता है-

1. टैबलेट्स के संचालनार्थ सिम कार्ड एवं इंटरनेट की सुविधा हेतु व्यय कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा।

  1. विद्यालय अवधि में टेबलेट प्रधानाध्यापक एवम वरिष्ठतम सहायक अध्यापक की कस्टडी में होगा तथा उसका उपयोग अभीष्ट उद्देश्यों के लिये किया जायेगा । विद्यालय बंद हो जाने पर सम्बन्धित प्रधानाध्यापक एवम वरिष्ठतम सहायक अध्यापक टेबलेट अपने साथ घर ले जा सकेंगे एवम विद्यालय आने पर अपने साथ लायेंगे । तत्संबंधी निर्देश संलग्न हैं अतः निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाये ।

आज्ञा से,
महानिदेशक,
स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

व्हाट्सएप चैनल फॉलो करें