टीचर्स सेल्फ केयर टीम
🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆
*TSCT द्वारा अब तक 149 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग ₹41 करोड़, 83 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। प्रदेश के इतिहास में किसी संस्था द्वारा इतना बड़ा सहयोग पहली बार हुआ है। इसके लिए सभी TSCT के शिक्षक/सदस्य बधाई के पात्र हैं।*
TSCT
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
टीचर्स सेल्फ केयर टीम -उत्तर प्रदेश
आइये जानते हैं टीचर्स सेल्फ केयर टीम के बारे में क्या है TSCT
👉 TSCT शिक्षकों का, शिक्षकों के लिए, शिक्षकों के द्वारा समूह से जुड़े शिक्षकों के असामयिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने हेतु बनाया गया है।
👉 TSCT का लक्ष्य
TSCT का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी शिक्षक इस टीम से जुड़े और टीम के किसी भी विधिक सदस्य की असामयिक मृत्यु पर उसके परिवार को सहयोग किया जाय.
👉 TSCT से कौन जुड़ सकता है
वर्त्तमान में TSCT से बेसिक और माध्यमिक , उच्च शिक्षा,के शिक्षक, अनुदेशक , शिक्षामित्र,BEOs, डायट प्रवक्ता, क्लर्क जुड़ सकते हैंं |
👉 TSCT से कैसे जुड़ें
TSCT से जुड़ने के लिए वेबसाइट https://tsctup.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें, साथ ही TSCT के टेलीग्राम ग्रुप से अवश्य जुड़ जाए, समस्त अपडेट और जानकारी आपको टेलीग्राम ग्रुप से मिल जाएगी
👉 नियम-TSCT से विधिक रूप से रजिस्ट्रेशन के पश्चात आपको ग्रुप पर अपडेट की नजर रखनी होगी, किसी साथी की मृत्यु पर उसके परिवार का सहयोग करके फार्म भरना अनिवार्य है। सहयोग करने पर ही सहयोग मिलेगा। नियम और अनुशासन सर्वोपरि है।
👉TSCT की उपलब्धि-टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने अभी तक 149 शिक्षकों के परिवार को 41 करोड़ 83 लाख (जनवरी 2024 तक) से अधिक की सहायता पहुचाई है, शिक्षक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
सदस्यता शुल्क- TSCT से जुड़ने हेतु कोई सदस्यता शुल्क नही देना है।।
👉 व्यवस्था शुल्क–व्यवस्था शुल्क 50 रुपये निर्धारित है, जोकि समिति के खाते में ऑनलाइन लिया जाता है, और समय समय पर समिति उसका हिसाब देगी और व्यवस्था शुल्क के एवज में विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाये सदस्यो को दी जाएगी। व्यवस्था शुल्क न जमा करने पर किसी की सदस्यता समाप्त नही की जाति है।
💐🙏
नरेंद्र प्रताप गंगवार
प्रांतीय मीडिया प्रभारी
TSCT UP