Spread the love
इकाई 10: जीवों में उत्सर्जन

इकाई 10: जीवों में उत्सर्जन (Excretion in Organisms)

1. उत्सर्जन की परिभाषा

जैविक क्रियाओं के फलस्वरूप शरीर में बने अनावश्यक एवं हानिकारक (विषाक्त) नाइट्रोजन युक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।

यूरिमिया: यदि रक्त में यूरिया की मात्रा अधिक हो जाए, तो यूरिमिया नामक रोग हो सकता है।

2. मानव का उत्सर्जन तंत्र

मनुष्य में उत्सर्जन तंत्र के मुख्य अंग निम्नलिखित हैं:

[attachment_0](attachment)
  • वृक्क (Kidneys): रक्त को छानकर मूत्र अलग करते हैं।
  • मूत्रवाहिनियाँ: वृक्क से मूत्र को मूत्राशय तक पहुँचाती हैं।
  • मूत्राशय: मूत्र को संचित करता है।
  • मूत्रमार्ग: मूत्र त्याग का मार्ग।
क्या आप जानते हैं? पसीने में जल और लवण होते हैं। गर्मियों में अधिक पसीना आने के कारण मूत्र का निर्माण कम होता है।

3. विभिन्न जंतुओं में उत्सर्जी अंग और पदार्थ

जंतु उत्सर्जी अंग उत्सर्जी पदार्थ
अमीबा/स्पंज शरीर की सतह अमोनिया
केंचुआ उत्सर्गिकाएँ (Nephridia) यूरिया/अमोनिया
कीट मैल्पीघी नलिकाएँ यूरिक अम्ल
पक्षी/सरीसृप वृक्क यूरिक अम्ल
स्तनधारी (मानव) वृक्क यूरिया

4. पौधों में उत्सर्जन

पौधों में उत्सर्जन की विशेष प्रक्रियाएँ होती हैं:

  • बिन्दुस्राव (Guttation): टमाटर, अरबी जैसे पौधों में जल की बूंदों का पत्तियों के किनारों से निकलना।
  • [attachment_1](attachment)
  • उत्सर्जी पदार्थ: गोंद, रेजिन, लैटेक्स (दूध) और हींग पौधों के व्यर्थ पदार्थ हैं।

5. महत्वपूर्ण तथ्य

  • स्वस्थ वयस्क प्रतिदिन 1.0 – 1.5 लीटर मूत्र त्याग करता है।
  • मूत्र का पीला रंग यूरोक्रोम के कारण होता है।
  • वृक्क खराब होने पर अपोहन (Dialysis) की आवश्यकता होती है।

स्वयं को जाँचें (Quiz)

मूत्र का पीला रंग किस वर्णक के कारण होता है?

मेलानिन
यूरोक्रोम
हीमोग्लोबिन

1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –

(क) मनुष्य में प्रमुख उत्सर्जी अंग है

(अ) यकृत

(ब) फेफड़ा

(स) वृक्क

(द) आमाशय

  • उत्तर: (स) वृक्क

(ख) पक्षियों में उत्सर्जी पदार्थ होता है

(अ) अमीनो अम्ल

(ब) यूरिक अम्ल

(स) यूरिया

(द) अमोनिया

  • उत्तर: (ब) यूरिक अम्ल

(ग) मनुष्य में मूत्र का निर्माण होता है

(अ) वृक्क में

(ब) यकृत में

(स) फेफड़ा में

(द) अग्न्याशय में

  • उत्तर: (अ) वृक्क में

(घ) शाकीय पौधों में बिन्दुस्राव होता है

(अ) जड़ द्वारा

(ब) तने द्वारा

(स) पत्ती द्वारा

(द) पुष्प द्वारा

  • उत्तर: (स) पत्ती द्वारा

(ङ) कीटों में उत्सर्जी अंग होता है

(अ) वृक्क

(ब) उत्सर्गिका

(स) आदिवृक्क

(द) मैल्पीघी नलिकाएँ

  • उत्तर: (द) मैल्पीघी नलिकाएँ

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

​(क) अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।

(ख) यूरिया का निर्माण यकृत में होता है।

(ग) मछलियों में अमोनिया उत्सर्जी पदार्थ होता है।

(घ) केंचुए का उत्सर्जी अंग उत्सर्गिका होता है।

(ङ) घोघा में उत्सर्जी पदार्थ अमीनो अम्ल होता है।

3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✓) और गलत कथन पर गलत (✗) का चिन्ह लगाइये –

​(क) मनुष्य में प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ अमीनो अम्ल होता है।

  • उत्तर: (✗) गलत (मनुष्य में प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ यूरिया है)।

​(ख) मूत्र का निर्माण यकृत में होता है।

  • उत्तर: (✗) गलत (मूत्र का निर्माण वृक्क में होता है)।

​(ग) रक्त में यूरिया की मात्रा अधिक होने पर यूरिमिया नामक रोग होता है।

  • उत्तर: (✓) सही

​(घ) हींग पौधे से प्राप्त एक उत्सर्जी पदार्थ है।

  • उत्तर: (✓) सही

​(ङ) वृक्क के खराब हो जाने पर अपोहन की आवश्यकता होती है।

  • उत्तर: (✓) सही

4. स्तम्भ क के शब्दों को स्तम्भ ख के शब्दों से सही मिलान कीजिए –

स्तम्भ (क)स्तम्भ (ख)
क. नैस्ट्रेसियमद. बिन्दुस्राव
ख. कीटय. मैल्पीघी नलिका
ग. केंचुआब. उत्सर्गिका
घ. सरीसृपस. यूरिक अम्ल
ड. सिनकोनाअ. कुनैन

विस्तृत उत्तर (प्रश्न 5 से 8)

5. उत्सर्जन किसे कहते हैं? मनुष्य में पाये जाने वाले विभिन्न उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए।

  • उत्तर: हानिकारक और अनावश्यक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया उत्सर्जन कहलाती है। मनुष्य के मुख्य अंग वृक्क (एक जोड़ी), त्वचा, फेफड़े और यकृत हैं।

6. मनुष्य के उत्सर्जन तंत्र का वर्णन कीजिए।

उत्तर: मनुष्य का उत्सर्जन तंत्र वृक्क, मूत्रवाहिनियों, मूत्राशय और मूत्रमार्ग से बना होता है। वृक्क रक्त को छानते हैं और मूत्र का निर्माण करते हैं।

7. पौधों में उत्सर्जन का वर्णन कीजिए।

  • उत्तर: पौधों में कोई विशेष अंग नहीं होते। वे हानिकारक पदार्थों को छाल, पत्तियों या फलों के माध्यम से बाहर निकालते हैं। गोंद, रेजिन और लैटेक्स भी पौधों के उत्सर्जी पदार्थ हैं।

8. बिन्दुस्राव किसे कहते हैं?

उत्तर: शाकीय पौधों (जैसे अरबी, टमाटर) में रात में अनावश्यक जल और लवण पत्तियों की शिराओं पर बूंदों के रूप में निकलते हैं, इसे बिन्दुस्राव कहते हैं।

इकाई 10: उत्सर्जन – क्विज गेम

विज्ञान क्विज: जीवों में उत्सर्जन

प्रश्न: 1 / 30
प्रश्न लोड हो रहा है…

क्विज समाप्त!

आपका स्कोर: 0 / 30

Leave a Reply

व्हाट्सएप चैनल फॉलो करें