शानदार मुकाबले में मैदान नहीं मार पाए हरैया वॉरियर्स के लड़ाके, महामुकाबले में ग्लैडिएटर ने जीतकर रचा इतिहास, HTPL का पहला संस्करण ग्लैडिएटर के नाम, दिल दहला देने वाले मुकाबले में बने कुल मिलाकर 475 रन, चंद्रमोहन मैन ऑफ़ द मैच तथा ओम प्रकाश के नाम हुआ मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब
पिछले सप्ताह से चल रही HTPL क्रिकेट प्रतियोगिता में आज हुए निर्णायक मुकाबले में हरैया ग्लैडिएटर्स ने आज वॉरियर्स के ऊपर 48 रनों से शानदार जीत दर्ज की HTPL का प्रथम संस्करण अपने नाम कर लिया। पूरे मुकाबले में कुल मिलाकर 475 बने।
निर्णायक मुकाबला सुबह 7:00 बजे शिवपुरा क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुआ जिसमें वॉरियर्स के कप्तान विशाल यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ग्लैडिएटर्स की तरफ से रिजवान के बीमार होने के कारण चंद्रमोहन और मुकेश प्रताप ओपनिंग में उतरे दोनों ही बल्लेबाजों ने सभी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया महज 6 ओवर के निर्धारित पावरप्ले में ही 104 रन स्कोर बोर्ड पर जेडी दिए चंद्रमोहन ने मात्र 14 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। आउट होने से पहले उन्होंने 73 रन बनाए इसके बाद कल्पेश तथा रिजवान के बीच भी शतकीय साझेदारी हुई हालांकि कल्पेश 46 रनों पर आउट हो गए लेकिन रिजवान ने अपना ताबड़तोड़ पचासा पूरा कर लिया तथा टीम को निर्धारित 20 ओवर में 261 तक पहुंचाया।
262 रनों का पीछा करने उतरी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर चंद्रमोहन ने सलामी धाकड़ बल्लेबाज पंकज सिंह को विकेट कीपर रिजवान के हाथों लपकवाया दिया। इसके बाद अवधेश भी कम रनों पर ही आउट हो गया। रीनू कुमार ने एक दो बाउंड्री जरूर लगाई लेकिन को भी कल्पेश की ही गेंद पर कीपर को कैच दे बैठे सुभाष को ओमप्रकाश ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद जब टीम एकदम से लड़खड़ा गई थी और सब सोच रहे थे कि अब पूरी वॉरियर्स जल्दी ही सिमट जायेगी उसी समय अमित राणा और विशाल यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी शुरू कर दी और मैदान के चारों ओर ताबड़तोड़ चौके छक्के लगाने शुरू कर दिए और टीम को 200 रनों के पार पहुंचा दिया।
इसके बाद चंद्रमोहन ने अपने अंतिम ओवर में अमित राणा और विशाल को भी पवेलियन वापस भेज दिया और मैच को वॉरियर्स के जबड़े से छीन लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्त जी द्वारा कमिटी के आग्रह पर ट्रॉफी व मेडन द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरूष्कृत किया गया।
मैच में कुल मिलाकर 475 रन बने। शानदार 73 रनों व 3 विकेट के लिए चंद्रमोहन को मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया तथा। 112 रन व 11 विकेट लेने के चलते शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने पर ओम प्रकाश को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
इस प्रकार HTPL 2025 का शानदार समापन हुआ।
धन्यवाद।

