अगर आप भी निरीक्षण में किन्हीं कारणों से अनुपस्थित पाए जाते हैं तो अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही आपसे स्पष्टीकरण मांगा जायेगा। स्पष्टीकरण को मानव संपदा पोर्टल पर कैसे अपलोड करना है आइए जाने पूरी प्रक्रिया चरण दर चरण
- सबसे पहले अपना मानव संपदा पोर्टल पर मानव संपदा आईडी तथा पासवर्ड डालकर लोग इन कर लें।
- इसके पश्चात General विकल्प में जाएं तथा सबसे अंत में दिया गया विकल्प Notice and Departmental proceeding चुने

3. अब 6 विकल्प खुलेंगे उनमें से view notice against you को चुनें।

4. अब स्टेटस में डिटेल विकल्प के नीचे बने आइकन पर क्लिक करें।

5. Notice पर क्लिक कर उसे पढ़ें और Reply विकल्प में आवश्यक डॉक्यूमेंट्स पीडीएफ में अपलोड कर सबमिट कर दें।

अब स्टेटस में Replied लिखा आएगा इसको रेगुलर चेक करते रहें यही आपके स्पष्टीकरण का स्टेटस दिखाई देगा।

आशा है कि आप अब मानव संपदा पर अपना स्पष्टीकरण देना सीख गए होंगे।