विषयः मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत किचेन उपकरण/रिप्लेसमेन्ट मद के अन्तर्गत ‘आदर्श किचेन’ व्यवस्थित करने हेतु दिशा-निर्देश।
महोदय,
अवगत कराना है कि मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2006- 07 से रू0 5000/- प्रति विद्यालय की दर से बर्तन उपकरण क्रय किये जाने हेतु धनराशि उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान किया गया है तथा वित्तीय वर्ष 2012-13 से 05 वर्ष के पश्चात पुनः बर्तन रिप्लेसमेन्ट मद में रू0 5000/- प्रति विद्यालय की दर से धनराशि उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान भी किया गया है।
बर्तन मद में अद्यतन रू0 5000/- प्रति विद्यालय की दर से उपलब्ध करायी जा रही धनराशि से भारत सरकार के निर्देशानुसार १. कुकिंग डिवाइस (स्टोव, भट्टी, चूल्हा व गैस कनेक्शन), २. खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव हेतु बर्तन, ३. भोजन पकाने एवं परोसने हेतु बर्तन जैसे भगौना, कढ़ाई, परात, चिमटा, चकला, बेलन, करछुल, चम्चे आदि विद्यालयों में क्रय किये जाते रहे हैं।