सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बहु प्रतीक्षित प्रमोशन प्रक्रिया ने वर्तमान में बहुत तीव्र गति पकड़ ली है। प्रशासन की मंशानुरूप ज्यादातर जनपदों की वरिष्ठता सूची विभाग की साइट पर अपलोड कर दी गयी है। साइट पर अपलोड होने के पश्चात अब सभी अध्यापको की प्रतीक्षा है 22 नवम्बर 2023 की। कुछ अध्यापको के मन मे संशय भी बना हुआ है कि इतनी जल्द प्रक्रिया पूरी हो भी पाएगी अथवा नहीं। इसी बीच टेबलेट से उपस्थिति का विरोध भी संगठनों के सर चढ़कर बोल रहा हैं क्योंकि टेबलेट संचालन में अपनी ही id से सिम भी खरीदनी है और वर्ष भर के लिए कम्पोजिट ग्रांट से डेटा पैक के लिए खर्च भी करना है जबकि कम्पोजिट ग्रांट पूर्व में ही खर्च हो गयी है और इस बार आने में अभी देरी है।
अभी तक लगभग सभी जनपदों में वरिष्ठता सूची तैयार होकर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। किसी किसी जनपद में सूची में त्रुटि भी देखी जा रही है। जिस तरह से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी दिखाई गई थी हो सकता है उसी तरह से प्रमोशन प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाये।
जनपदवार वरिष्ठता सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।