🌹 सम्मानित साथियों,🌹
सुप्रभात
- 8 जनवरी को रखा जाएगा भूखहडताल
आपको नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं सादर अभिवादन।
आप विदित ही हैं कि पुरानी पेंशन योजना बहाली हेतु गठित संयुक्त मंच NJCA द्वारा विभिन्न स्तरीय संघर्ष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें आप समस्त सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़ कर अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर अपने जनपद/मण्डल को सदैव गौरवान्वित किया गया है ।
इसी क्रम में संयुक्त मंच द्वारा दिनांक 08,09,10 एवं 11 जनवरी 2024 को मण्डल स्तरीय क्रमिक भूख हड़ताल कार्यक्रम आयोजित करने का आवाह्न किया गया है।।
देवीपाटन मण्डल की मंडल स्तरीय बैठक मे यह निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित “हंगर फास्ट” कार्यक्रम “पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच” NJCA के बैनर तले प्रातः 9 बजे से सांयकाल 05 बजे तक प्रांत द्वारा संशोधित निर्देश के क्रम में दिनांक 08-01-2024 को एकदिवसीय रखा गया है।
स्थान- टीन सेड जिला पंचायत कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर गोंडा ।
समय- प्रातः 9 AM से सायं 5 PM तक
जिसमे केंद्रीय कर्मचारियों , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के समस्त घटक संघों के सम्मानित पदाधिकारियों , सहयोगी संगठनो के सम्मानित पदाधिकारीगणो/सदस्यों एवम अन्य कर्मचारी , शिक्षक ,अधिकारी ,पेंशनर्स जनों से अनुरोध है कि अपने अपने घटक संघों के शतप्रतिशत ऊर्जावान सदस्यों सहित सरकार को चेताने और अनशन पर बैठे साथियों का मनोबल बढ़ाने हेतु ससमय प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
आपकी उपस्थिति कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेगी।
जय संघ, , जय परिषद ।।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,
जनपद व मंडल देवीपाटन (गोंडा)। 🏵️ जो भी पदाधिकारी , सदस्य अनशन कार्यक्रम में प्रतिभाग करना चाहते है अपना अपना नाम विभाग वार , पदनाम एवम मोबाइल नंबर के साथ दि आज सायं तक अवश्य ही उपलब्ध करवा दीजिए । 🙏🌹
निवेदक- ( आप और हम ) दिलीप चौहान
मंडलिए संयोजक (एन जे सी ए)
(मंडल अध्यक्ष )
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवीपाटन
इन्द्र पाल तिवारी
मंडल सहसंयोजक/जिला संयोजक गोंडा
जिला अध्यक्ष
अवधेश यादव
जिला संयोजक श्रावस्ती
नीरज वर्मा
जिला संयोजक बहराइच
तुलाराम गिरी
का.संयोजक बलरामपुर
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
व समस्त घटक एवं सहयोगी संगठन* (एन जे सी ए)*