Spread the love

देखें छत्तीसगढ़ का यह आदेश जिसमें अधिक गर्मी के चलते छात्रों का अवकाश किया गया है किंतु अध्यापकों के लिए अवकाश नहीं रहेगा।

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 21/04/2024 विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 11.10.2023 द्वारा क्रमांक एफ 3-2/2016/20-तीन शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 01.05.2024 से 15.06.2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

2/ वर्तमान में प्रदेश में पड रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्कालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, दिनांक 22.04.2024 से 15.06.2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है।

3/ यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डिकाएं यथावत रहेंगी।

Leave a Reply

व्हाट्सएप चैनल फॉलो करें