प्रदेश में भीषण गर्मी के दृष्टिगत जनपद बलरामपुर में भी बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित विद्यालय के समय में बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा समय परिवर्तन कर दिया गया है। छात्र छात्राओं को अब विद्यालय में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में रुकना है जबकि विद्यालय के शिक्षकों को एक घंटा अतिरिक्त यानी की दोपहर 1:30 बजे तक रुककर यूं डायस व अन्य प्रशासकीय कार्य करने हैं। देखें पूरा आदेश